News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी सावित्री बाई फुले जयंती, तीन जनवरी को होगा भव्य आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 30, 2025  |  2:39 PM

1,087 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी सावित्री बाई फुले जयंती, तीन जनवरी को होगा भव्य आयोजन

सलेमगढ़, कुशीनगर।सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में आगामी तीन जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत माता सावित्री बाई फुले की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
कार्यक्रम के आयोजक महात्म सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता धनंजय कुमार राय होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार पटेल उर्फ राजू भैया समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजक ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान माता सावित्री बाई फुले के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। वक्ताओं द्वारा महिला शिक्षा, सामाजिक समानता, नारी सम्मान और कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर अपने विचार रखे जाएंगे। साथ ही समाज को शिक्षित और जागरूक बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।

इस आयोजन में स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं बुद्धिजीवियों की सक्रिय भागीदारी रहने की उम्मीद है। आयोजकों का कहना है कि सावित्री बाई फुले की जयंती मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना और समाज को प्रगतिशील दिशा की ओर ले जाना है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking