News Addaa WhatsApp Group

समाधान दिवस में एडीएम व पुलिस कप्तान ने सुनी फरियादियों की समस्या

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 14, 2024  |  8:17 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाधान दिवस में एडीएम व पुलिस कप्तान ने सुनी फरियादियों की समस्या

रामकोला/कुशीनगर । माह के अंतिम शनिवार को रामकोला थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र ने की। समाधान दिवस में कुल 20 फरियादियों ने अपनी समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र दिये। अधिकारियों ने विधिवत जनता की समस्याओं को सुनी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

अधिकारियों ने 4 मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया तथा एक मामले में मुकदमा पंजीकृत किया और दो मामले में निस्तारण के लिए राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा तथा शेष को निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर बैरिकों की साफ-सफाई, लावारिस वाहनों का निस्तारण, मालखाने की साफ- सफाई, विवेचना का निस्तारण, अवैध कार्यो पर रोकथाम, आरक्षियों के लिए नये बैरकों के लिए मांग पत्र के साथ ही के लिए निर्देशित किया गया।

बताते चलूँ कि रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही में गत 14 नवम्बर को धान की भुसी पलटने के दौरान हुई मौत के मामले में परिजन अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, एसपी ने फरियाद सुनी और तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता, कानुनगो राधेश्याम मणि, जाकिर हुसैन, मारकंडेय गुप्ता, राहुल सिंह, आशुतोष कुशवाहा ,सुरेंद्र प्रजापति,दिलीप कुमार सिंह,प्रदीप कुमार, राजन पांडेय, क्राइम इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking