News Addaa WhatsApp Group

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आए 23 मामले मौके पर मात्र दो का निस्तारण 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 2, 2025  |  7:37 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आए 23 मामले मौके पर मात्र दो का निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक पी के राय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 मामले आए जिसमे मौके पर हुआ सिर्फ दो मामलों का निस्तारण हुआ।सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले छाए रहे।

आज की हॉट खबर- अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक...

शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक पी के राय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 09, पुलिस विभाग से 03,विकास विभाग से 01, अन्य से 10 मामले आए जिसमें मौके पर राजस्व विभाग से सम्बंधित 02 मामले का निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस के अवसर पर नगर के श्री प्रकाश वर्मा ने बिजली बिल ज्यादा आने के सम्बन्ध में,महुअवा मस्जिदीया निवासी प्रमिला ने भी बिजली बिल ज्यादा आने के सम्बन्ध में शिकायत सौपा। महादनपुर सिहुलिया निवासी अमरनाथ सिंह ने बैनामा के बाद तहसील में बैनामा नवीस का काम करने वाले नागेन्द्र द्वारा बैनामे में आपत्ति दाखिल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया है और बताया कि क्रेता और विक्रेता से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है उसके बाद भी आपत्ति डाल दिए है। उपरोक्त लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक पी के राय ने सम्बंधित अधिकारियों से मामलों का निस्तारण गुण दोष के आधार पर करने का निर्देश दिया।इस दौरान तहसीलदार जया सिंह,नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह,राजस्व निरीक्षक संजीवन मिश्र,जयनाथ शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता,सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking