News Addaa WhatsApp Group

सम्राट अहिबरन जी महाराज का जन्मदिन श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 26, 2025  |  3:14 PM

223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सम्राट अहिबरन जी महाराज का जन्मदिन श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

हाटा (कुशीनगर) । स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित सतीमाई के स्थान पर बरनवाल समाज के आदि पुरुष एवं सूर्यवंशी सम्राट अहिबरन जी महाराज के पावन जन्मदिवस के अवसर पर बरनवाल सेवा समिति एवं अहिबरन सेना नगरपालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई, जिसमें समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। भजन गायक राजेश बरनवाल ने अपने सुमधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर बरनवाल सेवा समिति हाटा के अध्यक्ष धर्मेंद्र बरनवाल ने सम्राट अहिबरन जी महाराज के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों एवं समाज के उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। महामंत्री अखिलेश बरनवाल एवं कोषाध्यक्ष राजन बरनवाल ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम को युवा समाजसेवी एवं वरिष्ठ हियुवा नेता प्रतीक बरनवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से समाज के गौरवशाली इतिहास को जानने, उसे आत्मसात करने तथा शिक्षा और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।
आयोजन में बरनवाल समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking