News Addaa WhatsApp Group

संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने दिव्यांग जनों का किया सहयोग

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 20, 2024  |  7:14 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने दिव्यांग जनों का किया सहयोग

हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थित संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक अनोखा आयोजन हुआ,जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा आपसी सहयोग से आसपास के क्षेत्र से आए 70 दिव्यांग जनों को गिफ्ट स्वरूप कंबल,ऊनी कपड़े व खाने के लिए सामाग्री दिया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिस्टर जानसी व सिस्टर निकिता तथा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एन मेरी के सकारात्मक पहल पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल सिस्टर एन मेरी ने कहा कि यह आयोजन स्कूल के बच्चों के द्वारा दिए गये दान के द्वारा संभव हुआ। तथा कक्षा 11वीं के सभी छात्राओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और दिव्यांग जनों का अभूतपूर्व स्वागत किया। छात्र छात्राओं ने सभी दिव्यांग जनों को नास्ता व भोजन कराया। तत्पश्चात दिव्यांग जनों को उपहार स्वरूप कंबल, कपड़े दिया। वहीं मुख्य अतिथि सिस्टर जानसी ने कहा कि दान करना न केवल हमारे समाज को मजबूत बनाता है, बल्कि यह हमारे अपने जीवन को भी सकारात्मक दिशा में ले जाता है। कार्यक्रम में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा संस्थान का भी सहयोग सराहनीय रहा।

इस दौरान सुधा राव, प्रमिला यादव, विनोद शर्मा,प्रिंस,राजकुमारी देवी सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking