News Addaa WhatsApp Group

सामाजिक कुंभ 2023/सामाजिक कुंभ स्थल पर सड़क, पार्किंग आदि बनाने का काम शुरू

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:45 PM

380 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सामाजिक कुंभ 2023/सामाजिक कुंभ स्थल पर सड़क, पार्किंग आदि बनाने का काम शुरू

खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर मौनी अमावस्या पर लगने वाले कुंभ मेले की तैयारी शुरू हो गई है। पनियहवा में छितौनी- बगहा रेल सह सड़क पुल स्थित नारायणी तट पर 19, 20 व 21 जनवरी को सामाजिक कुंभ स्थल स्थल पर शुक्रवार से कुंभ संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय की देखरेख में मौके पर कार्य आरम्भ करा दिया गया है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

आयोजन समिति के सुनील कुमार यादव ने बताया कि रास्ता बनाने, झाड़ी काटने, अस्थाई घाट, महिलाओं को कपड़ा बदलने का स्थान, पेयजल की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, अस्थाई निवास बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है जिसको 15 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशासन से नाविक, गोताखोर, खोया पाया आदि व्यवस्थाओं के लिए लिखित रूप से सूचना कर दी गई है। इस अवसर पर आयोजन समिति के नथुनी कुशवाहा, रामायण गुप्ता, भुवाल गोंड, अर्जुन साहनी, भीम बली, सुरेंद्र कुशवाहा, नारायण प्रसाद, अजय मिश्रा, मनोज शर्मा, अंगद गुप्ता, राकेश साहनी, विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking