कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नपाप कुशीनगर के वार्ड नं. 6 बाबा साहब आप्टे नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भर टोली में बुधवार को समाजसेवी अश्वनी शुक्ल ने जन्मोत्सव पर पौधरोपण किया। उन्होंने संस्था द्वारा चलाये जा रहे जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की सराहना की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने संस्था को आर्थिक मदद भी किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, अमर प्रकाश पांडेय, सत्येंद्र कुमार मिश्र, डॉ0 पवनेश मणि, नरेंद्र प्रताप सिंह, बेबी, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…