कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में समाजसेवी राकेश जायसवाल ने जन्मदिन के अवसर पर विधायक कुशीनगर पीएन पाठक व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हिरण्यवती नदी के करुणा सागर तट पर अशोक के पौधे का रोपण कर जन्मोत्सव मनाया एवं अन्य लोगों से भी नयी दिशा के अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन्मदिन पर पौधरोपण करने की बात कही। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में नयी दिशा का अतुलनीय योगदान है। इनके द्वारा विभिन्न अवसरों पर लोगों को जोड़कर पौधे लगवाये जा रहे और पौधे लगाने वाले से पौधे के प्रति भावनात्मक सम्बन्ध स्थापित कराया जा रहा, जिससे लगाने वाला पौधों को बचा भी रहा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे, अधिशासी अधिकारी नपाप कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्त, वीरेंद्र तिवारी, ओम प्रकाश जायसवाल, कस्तूरचंद जायसवाल, केशव सिंह, सचिन पाठक, किरण सिंह, संजय, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…