News Addaa WhatsApp Group Join करें

सोहसा मठिया उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति 15 घण्टे से बाधित

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 9, 2026  |  3:15 PM

231 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सोहसा मठिया उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति 15 घण्टे से बाधित WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार कुशीनगर । सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर में खराबी के कारण पिछले विगत 15 घंटे से सोहसा उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण पेड़ों की डालियां विद्युत तारों पर गिर गईं, जिससे लाइन में फॉल्ट आ गया।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

टेढ़े-मेढ़े लाइन के तार नहर की पटरियों से होकर सोहसा विद्युत उपकेंद्र की लाइन गुजरी है। यहां पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियां लाइन पर लटकी हुई हैं। विभागीय कर्मचारियों द्वारा फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की जाती है, परंतु आए दिन हो रही खराबी से जनता परेशान हो चुकी है। अब लोग इसके खिलाफ आवाज उठाने का मूड बना रहे हैं।

क्षेत्र के अखिलेश ओझा, मंटू राव, संजय पाण्डेय, सत्यजीत सिंह, सीटू गुप्ता, सतेन्द्र सिंह उर्फ छोटे बाबू, दीनानाथ मिश्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र तक जाने वाली 33 हजार केबी विद्युत लाइन नहर की पटरी जंगल झाड़ियों के बीच से होकर गुजरती है।थोड़ा आधी बारिश आने पर लाईन के उपर पेड़ की डाली जगह जगह टूट कर गिरने से फार्ट हो जाता है। जो एक से दो दिन तक आपूर्ति बाधित हो जाती है।जिस रूट से 33 हजार केबी से आपूर्ति होती है उसे बदलने की मांग की है। ग्रामीणों के शिकायत पर आज गुरूवार को उक्त पावर हाउस पर पहुंचे विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन, अधिशासी अभियंता दुर्गेश यादव, सहायक अभियंता चंदन सिंह, अवर अभियंता विजय सिंह ने स्थिति से अवगत होते हुए कहा कि दुसरी लाइन बनानी पड़ेगी। नरकटिया से सोहसा तक जो लाइन आ रही है।उसे बनाने के लिए एसडीओ से कहा कि सर्वे कर लाइन को रूट से पावर हाउस से जोड़ दिया जाय।

समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुआ है। जब कि जेई का कहना है कि इस पर कार्य चल रहा है बहुत जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking