News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद; आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 9, 2026  |  3:05 PM

273 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद; आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवरही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा 150 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों के कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।

आपके लिए और..- ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: तत्कालीन थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय की...

बता दे ,सेवरही पुलिस ने बुधवार शाम बिन टोलिया तिराहा, वार्ड नंबर-6 शिवशक्ति नगर से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार यादव (29 वर्ष) पुत्र दिनेश यादव, निवासी बिहार बुजुर्ग, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन नंबर UP57AW3836) और 150 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 150/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राजकुमार यादव पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों के 10 मुकदमों में नामजद है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 से लेकर 2026 तक पटहेरवा, कोतवाली पड़रौना और सेवरही थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट है कि वह क्षेत्र का सक्रिय और शातिर अपराधी रहा है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल आदित्य सिंह, किशन सिंह तथा रेडियो कांस्टेबल शिवेश मिश्रा की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोहसा मठिया उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति 15 घण्टे से बाधित
सोहसा मठिया उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति 15 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर । सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर में खराबी के…

तुर्कपट्टी पुलिस का शिकंजा: बिहार के तीन वांछित गो तस्कर दबोचे, आपराधिक इतिहास भी आया सामने
तुर्कपट्टी पुलिस का शिकंजा: बिहार के तीन वांछित गो तस्कर दबोचे, आपराधिक इतिहास भी आया सामने

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस…

रात में अस्पतालों पर सीएमओ का छापा, कई सीएचसी में मिलीं खामियां; लापरवाहों को फटकार, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रात में अस्पतालों पर सीएमओ का छापा, कई सीएचसी में मिलीं खामियां; लापरवाहों को फटकार, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पड़रौना, कुशीनगर। जनपद में रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के लिए मंगलवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking