हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नं एक मिसढाढा में बुद्ववार को सायंकाल एक बीस वर्षीय युवक मजनू को सर्प दंश से युवक की मौत हो गयी थी। जबकि सर्प दंश के बाद युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये थे परन्तु मौके पर मौजूद डाक्टर डा प्रशान्त मल्ल द्वारा एंटीबेनम का इंजेक्शन न लगाने व जिला अस्पताल रेफर कर देने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई।मृतक के पिता हरिदास प्रसाद से शुक्रवार को परिजनों से मिलने पहुचे कोतवाल राम सहाय चौहान को गांव में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । परिजनों का आरोप है कि डाक्टर द्वारा इलाज कर दिया गया होता तो युवक की मौत नही हुई होती।
इस सम्बन्ध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिला है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…