News Addaa WhatsApp Group Join करें

सरस्वती ग्रुप के प्रवंध निदेशक पवन दूबे ने हेल्थ कैंप कराया आयोजित, महिलाओं का हुआ निःशुल्क उपचार

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 5, 2025  |  7:13 PM

335 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरस्वती ग्रुप के प्रवंध निदेशक पवन दूबे ने हेल्थ कैंप कराया आयोजित, महिलाओं का हुआ निःशुल्क उपचार WhatsApp
Responsive image
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.सुभदा सिंह ने मरीजों का किया निदान

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के मडार बिंदवलिया ग्रामसभा के क्रांति चौराहा स्थित पंचायत भवन पर सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में महिलाओं हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस हेल्थ कैंप में मातुल्य हॉस्पिटल से जुड़ी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभदा सिंह की देखरेख में ग्रामीण अंचल की इलाज से वंचित महिलाएं विशेष रूप से लाभान्वित हुईं। शिविर में 212 महिलाओं ने पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. शुभदा सिंह से परामर्श लिया। महिलाओं हेतु विशेष रूप से आयोजित इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन ग्राम प्रधान रवींद्र यादव ने किया। इस अवसर पर विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ.शुभदा सिंह द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निदान किया गया। इस हेल्थ कैंप में उपचाराधीन महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच एवं दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क किया गया।

इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने आगंतुक सभी व्यक्तियों के लिए जलपान का भी प्रबंध कराया था। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ.अमित अखिल, सिकंदर अली, मयंक मालवीय, सुनील पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking