रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष नगर पंचायत रामकोला को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिये खिलाड़ियों ने खेल मैदान के अभाव में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कोई स्थायी खेल मैदान न होने के कारण उन्हें अभ्यास के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। खिलाड़ियों ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर खेल मैदान और किट सामग्री उपलब्ध कराई जाय तो उनकी प्रतिभा में निखार आने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ेगा और क्षेत्र के युवाओं का खेल के प्रति और झुकाव बढ़ेगा तथा बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
क्रिकेट कोच इमरान अली के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने नगर पंचायत से अनुरोध किया कि नगर पंचायत के अन्तर्गत खेल मैदान का निर्माण कराया जाए तथा खिलाड़ियों को खेल से संबंधित आवश्यक किट सामग्री उपलब्ध कराई जाए। खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि नगर पंचायत प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक कदम उठाएगा
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…