Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल• पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर• Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट• Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा का कुशीनगर जनपद में कार्यक्रम 03 जनवरी से

न्यूज अड्डा डेस्क
Published: Jan 2, 2023, 6:55 PM IST

कुशीनगर। डॉ. देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष राज्यमंत्री स्तर उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिनांक 03-01- 2023 से दिनांक 05-01- 2023 तक का जनपद कुशीनगर में कार्यक्रम प्रस्तावित है । अध्यक्ष द्वारा दिनांक 03-01- 2023 को जनपद कुशीनगर के पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन पर रात्रि विश्राम करेंगे। दिनांक 04-01-2023 को प्रातः 11:00 बजे से निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत जनपद के जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सीएचसी केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा।

इसी प्रकार अपरान्ह 2:30 बजे जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा निर्धारित स्थान पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के टास्क फोर्स के नामित अधिकारी, पुलिस अधीक्षक (क्राइम) मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई,सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी । मंत्री जी अपराहन 5:00 जनपद कुशीनगर के पी डब्लू डी के निरीक्षण भवन पर रात्रि विश्राम करेंगे तथा दिनांक 05 -01-2023 को प्रातः 10:00 बजे दर्जा प्राप्त मंत्री जी जनपद कुशीनगर से सरकारी आवास लखनऊ हेतु प्रस्थान करेंगे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi