हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2018 से 2021 तक कुल 199 मुकदमो में बरामद अंग्रेजी शराब, देशी शराब, कच्ची शराब, बीयर कीमत कुल 18.3 लाख को न्यायालय के आदेश के क्रम में सक्षम अधिकारियों के मौजूदगी में नष्ट कराया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबो को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह द्वारा न्यायालय से वर्ष 2018 से 2021 तक कुल 199 मुकदमो में बरामद अवैध शराब को नष्ट कराने का आदेश लेकर सोमवार को क्षेत्राधिकारी कसया पीय़ूषकान्त राय, सहायक अभियोजन अधिकारी दूधनाथ व न्यायालय लिपिक अमित श्रीवास्तव की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में जे0सी0बी0/रोलर मशीन के माध्यम से 30-30 फीट के बडे बडे गहरे गढ्डे खुदवाकर कुल 199 मुकदमो में बरामद समस्त अवैध शराब(अंग्रेजी,देशी,कच्ची,बीयर इत्यादि) को गढ्डे में डलवाकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये कुल 199 मुकदमो में बरामद समस्त अवैध शराब की कीमत करीब 18.3 लाख रुपये है । शराब नष्ट के दौरान चौकी प्रभारी सुकरौली राजेन्द्र सिंह यादव,एस आई रामजनम यादव,एस आई कृपाशंकर मिश्रा,हे0मो0 विजय कुमार मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…