News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली में विकास उत्सव, सरकार की योजनाओं का ब्योरा पेश

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 27, 2025  |  5:34 PM

267 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली में विकास उत्सव, सरकार की योजनाओं का ब्योरा पेश
  • सरकार ने बिना भेदभाव किया क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास – विधायक

सुकरौली /कुशीनगर । उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुकरौली खंड विकास कार्यालय सभागार में विकास उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता के समक्ष प्रस्तुत की। खंड विकास अधिकारी उषा पाल ने बताया कि बीते 8 वर्षों में सुकरौली विकास खंड में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न हुए हैं।

इन विकास कार्यों मे 64 पंचायत भवन एवं 66 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, 21 आरसीसी सेंटर एवं 45,697 व्यक्तिगत शौचालयों की स्थापना, 6 अन्नपूर्णा केंद्र एवं 4 मिनी स्टेडियम का निर्माणभी शामिल है। इसके अलावा 18 आंगनबाड़ी केंद्र, सीमेंट बेंच, हाई मास्क लाइट और स्ट्रीट लाइट की स्थापना, खेल के मैदानों का विकास एवं आधारभूत संरचनाओं का विस्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 241 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 16 आवास स्वीकृत, 180 कन्याओं का सामूहिक विवाह के साथ ही, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 12,184 परिवारों को जोड़ा गया।

इस अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking