News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को बीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 19, 2024  |  7:33 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को बीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

सुकरौली/कुशीनगर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित विश्व शौचालय दिवस के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत विकास खंड मुख्यालय से खंड विकास अधिकारी सुकरौली उषा पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगो को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरूक करना है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

बताते चलें कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व शौचालय दिवस के तत्वाधान में 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। जिसकी शुरुआत आज विकासखंड सुकरौली से हुई। जिसे खंड विकास अधिकारी उषा पाल सहायक विकास अधिकारी रामअशीष गौतम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सचिव मनोज शुक्ला, रचना सिंह, संक्रवती साहू, खंड प्रेरक मकरध्वज पटेल सहित समस्त सहायक कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking