सुकरौली/कुशीनगर।सीएचसी देवतहा के परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त 2025 मुक्त अभियान के तहत टीबी रोगियों के गोद लेने का कार्यक्रम का डॉ प्रिंस गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी रोगियों को चिकित्सक के सलाह पर पूरे कोर्स की दवा ले। कोर्स के बीच मे दवा छोड़ना घातक हो सकता है। इसलिये कभी भी दवा अपने मन से न छोड़े चिकित्सक की सलाह पर ही बंद करे। उन्होंने कहा कि दवा के साथ पौष्टिक आहार की भी जरूरत पड़ती है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डॉ प्रिंस ने कहा कि जो भी व्यक्ति टीबी रोगियों को गोद ले रहे।उनका यह दायित्व है कि छह माह तक या पूरे कोर्स भर प्रत्येक माह उनको पौष्टिक आहार दे तथा उनका ख्याल रखे। मरीज से नियमित संवाद कर उनका हाल चाल जानते रहे और यदि कोई दवा से सम्बंधित दिक्कत हो तो उसका निदान कराये। कार्यक्रम के दौरान कुल 09 मरीजों को गोद लिया। गोद लेने के दौरान एनएमए रमेश त्रिपाठी ने कहा कि मैं मरीज को प्रतिमाह पोषण किट के साथ उसे पढ़ाने की भी जिम्मेदारी लेता हूँ, वह जब तक पढ़ना चाहेगी मैं सारा खर्चा उठाऊंगा। उनके द्वारा 16 वर्षीय अत्यंत गरीब टीबी रोगी नीमा कुमारी को गोद लिया गया।
गोद लेने वालों में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ स्वप्निल, डॉ प्रिंस गुप्ता,डॉ अवनीश शाही,डॉ संजय यादव,डॉ पंकज पंडित,फार्मासिस्ट संजीव कुमार सिंह,नवनीत पांडेय,एन एमए रमेश प्रसाद त्रिपाठी, एसटीएस राकेश कुमार सोनकर ने पैष्टिक आहार वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने किया। कार्यक्रम के दौरान ब्रजेश उपाध्याय, शरतेन्दु शुक्ला,रविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…