सुकरौली/कुशीनगर। विकास खण्ड सुकरौली में मनरेगा सामग्री भुगतान में ग्राम प्रधानों ने धांधली का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों ने बताया कि विकास खण्ड सुकरौली में कई ग्राम पंचायतों का मनरेगा में सामग्री का भुगतान पिछले तीन वर्षो का होना बाकी था।
ग्राम प्रधानों का आरोप है कि खण्ड विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जब भी सामग्री की धनराशि शासन से स्वीकृत होता है तो सर्वप्रथम उन ग्राम पंचायतों का सामाग्री का भुगतान किया जाएगा जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा अन्तर्गत पक्का कार्य पहले हुए थे। परन्तु शासन से सामाग्री का धन आवंटित होते ही खण्ड विकास अधिकारी द्वारा डोंगल लगाते समय अनियमितता की गई है। 2021-22 के पक्का कार्यों का डोंगल न लगाकर वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुए मनरेगा अन्तर्गत पक्का कार्यों का लगाकर भुगतान देने का कार्य किए हैं। इस तरह से खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अन्य ग्राम पंचायतों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।जगदीशपुर, बंचरा, भींसवां मठवाल गिरी सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों का 2021, 2022, 2023 का भुगतान नहीं किया गया।ग्राम प्रधानों द्वारा इस अनियमितता को लेकर खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
जिसमें उदयभान सिंह, विनय पटेल, देवेंद्र जीत सिंह, राममिलन, धर्मेंद्र राजभर, विकास कुमार, राजेश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार, राजू खान, जितेंद्र कुमार गुप्ता, नरसिंह, श्यामसुंदर सिंह, छबिलाल प्रसाद, हरिकेश मद्धेशिया, संजय पटेल, ध्रुव नारायण सिंह, रविंद्र सिंह सहित आदि ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता…
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…