सुकरौली/कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर तितला कट के पास कार और ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे रिक्शे में सवार यात्री घायल हो गए। जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
बताते चलें कि हाटा से गोरखपुर की तरफ जा रही कार तथा ई रिक्शा की तितला कट के पास टक्कर हो गई। जिसमे चालक सहित सवार रूबी मद्धेशिया पत्नी दीना उम्र (35 वर्ष) ग्राम सेमरी महेशपुर, सुकरौली तथा रामशुक्ला प्रजापति (उम्र 52 वर्ष) ग्राम डुमरी मलाव घायल हो गए। साथ ही एक मोटरसाईकिल चालकचंचल कुमार गुप्ता पता पिपराइच, गोरखपुर भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सुकरौली आशुतोष जायसवाल ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां घायलों में रूबी मद्धेशिया की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…