News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: भव्य कलश यात्रा के साथ शतचण्डी महायज्ञ शुरू

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 2, 2022  |  6:24 PM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: भव्य कलश यात्रा के साथ शतचण्डी महायज्ञ शुरू

सुकरौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत सुकरौली के गनेशपुर में सम्मे माता ( नरकटहिया ) देवी के स्थान पर श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजक गाजर प्रसाद के नेतृत्व मे किया गया । जिसमे 1008 कुंवारी कन्याओं द्वारा हाथी -घोड़े गाजे -बाजे, एवं आकर्षक रथों के साथ भब्य कलश यात्रा जलूस निकाला गया । कलश यात्रा सम्मिलित सभी नर नारी धर्म की जय हो, अधर्म का नाश, प्राणियों मे सदभावना हो, हर हर महादेव, जय श्री राम, चण्डी माँता, दुर्गा माता के जयकारें से पूरा नगर एवं क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था । कलश यात्रा नगर पंचायत क्षेत्र सुकरौली के गनेशपुर, देवतहा, विशुनपुर ठूठी, होते सुकरौली बाजार, में पहुँची नगर के समाजसेवी, व्यवसायी स्थान स्थान पर जलपान कराने मे होड़ मची रही । कलश यात्रा सुकरौली बाजार से जोल्हिनिया होते हुए ढ़ोबहा बाबा के स्थान होते हुए मझना नाले पहुँच कर कुवांरी कन्याओं के द्वारा अपने- अपने कलश मे जलभर कर सम्या माँता नरकटहियाँ देवी के स्थान पर पहुँच कर यात्रा का समापन किया ।

कलश यात्रा में हाटा विधायक मोहन वर्मा के साथ तमाम नेता तथा ग्रामीण शामिल हुये। नगर पंचायत सुकरौली के गनेशपुर मझना नाला पर स्थित मां नरकटिया देवी के स्थान पर यज्ञ का आयोजन नगर वासियों के सौजन्य से किया गया ।नवरात्र के पहले दिन से शुरू होकर नव दिवसीय चलने वाला .1008 कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन के साथ-साथ रामलीला का भी आयोजन किया गया है कलश यात्रा में चल रही है 1008 कन्याओं के लिए रास्ते में जलपान की व्यवस्था जगह-जगह तमाम समाजसेवी संगठनों द्वारा किया गया। कलश लेकर चल रही कन्याओं के बीच लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कन्याओं का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके सुकरौली के पूर्व प्रधान अशोक कुमार पत्रकार,छोटेलाल गुप्ता, कान्हा श्रीवास्तव, वकील सिंह, राजेश आर्या, पूर्व प्रधान रामसमुझ पासवान, श्री निवास सिंह, बरूण जायसवाल, उदयभान कुशवाहा, आनन्द वर्मा, एंव सुरेश गुप्ता, अमन सिंह, अमृत सिंह, मुन्ना सिंह, नितेश यादव, श्रवण यादव, बालेश्वर प्रजापति, बाके गुप्ता, अमला सिंह आशुतोष यादव, राजेन्द्र कुमार राजाबाबू, जितेन्द्र कुमार, जय श्री राम, दिनेश जायसवाल, रामलक्षन, आंशु शर्मा, अंकित सिंह रत्नाकर तमाम प्रमुख समाजसेवी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking