News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: पुरस्कार पाकर बच्चो के खिले चेहरे; अंकपत्र के साथ पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ आयोजित

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 9, 2022  |  2:54 PM

1,190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पुरस्कार पाकर बच्चो के खिले चेहरे; अंकपत्र के साथ पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ आयोजित

सुकरौली/कुशीनगर।पिछले तीन वर्षों से कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव शिक्षा व्यवस्था पर पड़ा था।सरकार के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर का असर समाप्त होने के बाद ही 14 फरबरी से पुनः सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों को खोल देने का दिशानिर्देश जारी किया गया।इसी के साथ ही सभी विद्यालयों ने मार्च में वार्षिक परीक्षा कराकर अप्रैल माह से नए सत्र की शुरुआत कर दी।इसी के आधार पर कैनन पब्लिक स्कूल अवरवां सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के बाद जारी अंक पत्रो के साथ सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया।अपनी कुशलता के कारण मिले पुरस्कार को पाकर बच्चो के चेहरों पर मुस्कान दिखी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

विभिन्न कक्षाओं में रिया, विराट, शिवांश सिंह, राधा बारी, आस्था चौहान, अनुष्का शाही, रश्मि त्रिपाठी, सिद्धि तिवारी, अतुल चौहान, आकाश गोंड, काजल यादव,गरिमा, अनुष्का, आतिया सहित अन्य बच्चो के पुरस्कार पाकर चेहरे खिले नज़र आए।इस आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने पुरस्कृत बच्चो को आशीर्वाद देते हुए सदैव सफल होने की बात कही।इस अवसर पर नंदना मिश्रा, रीना वर्मा, विशाल राही, शैलेन्द्र सिंह, रामप्यारे शर्मा, रजनी सिंह सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking