News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में स्वतंत्र देव सिंह बोले- ‘मोदी सरकार 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 9, 2023  |  9:41 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में स्वतंत्र देव सिंह बोले- ‘मोदी सरकार 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’

कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ हर गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है जिससे पूरा देश लाभान्वित हो रहा है गरीबों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर पूरे देश को नई दिशा देने का काम किया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

उक्त बातें प्रदेश सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कप्तानगंज के शकुन्तला मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत आयोजित रामकोला विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने सफलतापूर्वक 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत पूरा किए हैं जिससे हर गरीबों का कल्याण हुआ है विकट परिस्थितियों में भी सरकार सभी के साथ मजबूती से खड़ी रही। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ आज पूरा विश्व देख रहा है जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए इतिहास रचने का काम किया है। वही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने विकास के और जीरो टॉलरेंस की नीति से दम पर पूरे प्रदेश में विरोधियों को मुद्दाविहीन कर दिया है।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शाही विधायक विनय प्रकाश गोंड,मोहन वर्मा, विवेकानंद पाण्डेय, राधेश्याम दीक्षित,जय प्रकाश उपाध्याय, रविन्द्र प्रसाद मार्कण्डेय पाण्डेय, पूर्व विधायक संजय यादव,अजय गोविंद राव उर्फ शिशु आदि ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र मिश्रा व संचालन जितेन्द्र मिश्रा ने किया।

इस दौरान विजय खेतान,सोनू खेतान, सन्तोष दत्त राय, रामगोपाल गुप्ता, धनंजय तिवारी सुरेंद्र सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय,अनुप श्रीवास्तव, आनन्द मिश्रा, मुकेश सिंह ,शत्रुघ्न शाही हरेराम गुप्ता,राजेश साहनी,विनोद खेतान मार्कण्डेय मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking