News Addaa WhatsApp Group

ठंड में गरीबों का सहारा बने विधायक डॉ. असीम कुमार राय मुसहर समाज के लोगों में कंबल वितरण, तहसीलदार रहे मौजूद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2025  |  7:23 PM

1,403 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ठंड में गरीबों का सहारा बने विधायक डॉ. असीम कुमार राय मुसहर समाज के लोगों में कंबल वितरण, तहसीलदार रहे मौजूद

तमकुहीराज, कुशीनगर। विधानसभा तमकुहीराज क्षेत्र के रामपुर पट्टी गांव में गुरुवार को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. असीम कुमार राय द्वारा मुसहर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार तमकुहीराज भी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

भीषण ठंड के मौसम में मुसहर समाज के लोगों के बीच पहुंचकर विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने स्वयं कंबल वितरित किए और गरीब व असहाय परिवारों का हाल-चाल जाना। कंबल पाकर मुसहर समाज के लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलकती नजर आई।

विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने कहा कि “सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी है। ठंड के इस मौसम में कोई भी गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति परेशान न हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मुसहर समाज सहित सभी कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाया जा रहा है। “मानवीय संवेदना के साथ सेवा करना ही सच्ची राजनीति है,” ऐसा उनका मानना है।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के इस कदम की सराहना की और ठंड में राहत मिलने पर आभार जताया। कार्यक्रम में राजस्व विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking