कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा महज कुछ ही समय में हो गया, और इस पूरी कार्रवाई में “यक्ष एप” की भूमिका सबसे अहम साबित हुई। आधुनिक तकनीक के सहारे पुलिस ने न केवल चोरों तक तेजी से पहुंच बनाई, बल्कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं।
बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे थाना तमकुहीराज क्षेत्र के बिहार खुर्द समउर बाजार से एक HF DELUX (नं0 UP 57 AV 5589) मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित संजय मद्धेशिया की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0-072/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने “यक्ष एप” का सहारा लिया, जिसके माध्यम से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन ट्रेस कर फुटेज खंगाले गए। फुटेज से संदिग्धों की तस्वीरें निकालकर बिहार जाने वाले हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ ही देर में फुटेज से मिलते-जुलते तीन युवक बाइक से आते दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने सूझबूझ से उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद “यक्ष एप” के फेस सर्च फीचर से उनकी पहचान की गई, जिससे उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आ गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने समउर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बिहार ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। इनमें एक आरोपी आकाश कुमार पुत्र मदन भारती निवासी पगरा बसंतपुर थाना पटहेरवा का आपराधिक रिकॉर्ड भी एप के माध्यम से सत्यापित हुआ।
क्या कहते हैं सीओ तमकुहीराज..!
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव ने इस संवाददाता से बताया कि “यक्ष एप” अपराध नियंत्रण में बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एप के जरिए सीसीटीवी लोकेशन, फेस रिकग्निशन और आपराधिक रिकॉर्ड की त्वरित जानकारी मिलने से पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में काफी मदद मिल रही है। इसी तकनीक के चलते इस चोरी की घटना का सफल अनावरण संभव हो सका।
उन्होंने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के भागने का रूट भी स्पष्ट हो गया था, जिससे यह अनुमान लगा लिया गया कि आरोपी स्थानीय क्षेत्र के ही हो सकते हैं। इसी आधार पर कार्रवाई कर उन्हें दबोच लिया गया।
बहरहाल तमकुहीराज पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक और “यक्ष एप” जैसे डिजिटल टूल्स अपराधियों के लिए अब बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। अब अपराध कर बच निकलना आसान नहीं, क्योंकि “यक्ष एप” हर कदम पर पुलिस की आंख और दिमाग दोनों बन चुका हैं।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…