खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ द्वारा अमर शहीद बालक विद्यार्थी रामचन्द्र प्रजापति के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों को एकजुट रहने पर जोर दिया गया।
खड्डा कस्बे के एक विवाह भवन में आयोजित संकल्प दिवस का शुभारंभ अमर शहीद बालक विद्यार्थी रामचन्द्र प्रजापति के छायाचित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने संबोधित किया।जिलाध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को विंदा प्रजापति, चन्द्रहास प्रजापति, डा.हीरालाल प्रजापति, रामप्रताप प्रजापति, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया, श्याम बिहारी प्रजापति आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान गणेश प्रजापति, तेजकुमार प्रजापति, मोलई प्रजापति, पुरंजय प्रजापति, रामबती देवी, मंजू देवी, सीमा देवी, रामभवन प्रजापति, राजेश प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…