News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : अनशनकारियों ने मुख्य मंत्री के साथ वर्तमान जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग स्व. अमित राय के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन का पांचवा दिन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 15, 2025  |  6:18 PM

392 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : अनशनकारियों ने मुख्य मंत्री के साथ वर्तमान जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग स्व. अमित राय के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन का पांचवा दिन WhatsApp
Responsive image

अनशनकारियों ने मुख्य मंत्री के साथ वर्तमान जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

स्व. अमित राय के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन का पांचवा दिन

तमकुहीराज , कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी अमित राय के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पांचवें दिन मंजू देवी के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन जारी रखते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को एक पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।जिसकी प्रतिलिपि क्षेत्र के वर्तमान सांसद व विधायक के साथ प्रशासन को भी देकर आगाह किया कि समय रहते अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी ग्रामीण आमरण-अनशन करेंगे।

जानकारी हो कि मंगलवार को अमित राय के हत्यारों की गीरफ्तारी की मांग को लेकर बीते दस अप्रैल से क्रमीक अनशन मंजू देवी के के समर्थन में सपा नेताओं के साथ सुभाष सेना व ब्रह्मार्शी समाज के लोगों द्वारा किया जा रहा था।क्षेत्र के जागरूक लोगों के साथ ग्राम प्रधान लतवां मुरलीधर रजनीश राय, समाजसेवी अवधनाथ ठकुराई,पूर्व प्रधान टुनटुन राय, अवधेश राय, राजेश राय, अनिल मिश्रा, दीनानाथ मिश्रा, धीरेन्द्र राय,प्रधान मुन्नी पट्टी अनूप राय, भाजपा नेता उमेश राय,अन्टू राय,किसान राय, मनीष ठकुराई ,शैलेन्द्र ठकुराइ, संजीत राय ने पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुही राज व स्थानीय पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि अगर मंजू देवी को न्याय नहीं मिला तो हम सभी ग्रामीण 21 अप्रैल को एक दिन का उपवास किया जाएगा और स्थानीय प्रशासन के कार्यशैली का अंतिम संस्कार और श्रद्धा किया जाएगा। तथा जरुरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा।किसी भी अनहोनी की सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking