News Addaa WhatsApp Group Join करें

लूट का खुलासा: विशुनपुरा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 1, 2026  |  6:02 PM

394 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लूट का खुलासा: विशुनपुरा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विशुनपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, सफेद धातु का ब्रेसलेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

पुलिस के अनुसार मंगलवार 1 जुलाई 2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस ने मु0अ0सं0 175/2026 के संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट की कुल 10,390 रुपये नकद, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन, एक सफेद धातु का ब्रेसलेट तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP57 AP 9139) बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान व्यास यादव पुत्र रमाकांत यादव, निवासी बासगांव जमुआन, थाना विशुनपुरा तथा गुड्डु यादव पुत्र इंद्रजीत यादव, निवासी ग्राम सोरहवा, थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विशुनपुरा में मु0अ0सं0 175/2026 के तहत धारा 309(6), 351(3) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी शनि कुमार जावला के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार राय, कांस्टेबल आनन्द यादव एवं कांस्टेबल उपेन्द्र यादव शामिल रहे। विशुनपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking