News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : पॉक्सो व दुष्कर्म केस का फरार अंतर प्रांतीय आरोपी को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 3, 2026  |  9:39 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : पॉक्सो व दुष्कर्म केस का फरार अंतर प्रांतीय आरोपी को दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए थाना तमकुहीराज पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तेज कार्रवाई का दम दिखाया है। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

दिनांक 03 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में तमकुहीराज पुलिस टीम ने सटीक सूचना और रणनीति के आधार पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 382/2025, धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अंकित उर्फ मोटू उर्फ कंसराज पुत्र भीम सिंह, निवासी ग्राम देउरवा मवल थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

यहां बताना चाहूंगा कि तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय की सटीक निगरानी और चौकी प्रभारी डीबनी बंजारवा मृत्यंजय सिंह की बिछाई गई जाल, सतर्क निगरानी और लगातार दबिश के चलते आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता, खुफिया जानकारी और मजबूत समन्वय की अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर आठ माह पहले से ही मु0अ0सं0 382/2025, धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर में पंजीकृत था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित उर्फ मोटू उर्फ कंसराज पुत्र भीम सिंह, निवासी गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुआ हैं।

इस कार्यवाही को अमली जामा पहनाने में तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय,चौकी प्रभारी डीबनी बंजारवा मृत्युंजय सिंह,कांस्टेबल अरविन्द गुप्ता,कांस्टेबल पवन कुमार की भूमिका सराहनीय रही। तमकुहीराज पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिली है तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking