News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 12, 2026  |  6:33 PM

239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आधुनिक तकनीक और तेज तर्रार पुलिसिंग के तालमेल ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। यक्ष एप की मदद और चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेश मिश्र की अहम भूमिका से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। इनके पास से बरामद मोटर साइकिल दो दिन पहले कस्बा तमकुहीराज,और चार दिन पहले कस्बा दुदही के साथ सेवरही से चोरी की गई थी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

बताते चले कि दिनांक 12.04.2026 को मु0अ0सं0 82/2026 से संबंधित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रितेश गिरी और चंदन गोस्वामी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और 370 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे खुलासे में यक्ष एप की भूमिका बेहद अहम रही। चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए गठित टीम ने इस एप के जरिए इलाके के CCTV कैमरों का डेटा खंगाला। फुटेज के विश्लेषण से संदिग्धों की तस्वीरें निकाली गईं। चौकी प्रभारी महेश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब सघन चेकिंग शुरू की, तो झरही नाला के पास तीन संदिग्ध नजर आए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन टीम ने सूझबूझ और तत्परता से उन्हें धर दबोचा।
इसके बाद यक्ष एप के फेस सर्च फीचर से उनकी पहचान की पुष्टि की गई, जिससे उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आ गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले बाजारों से बाइक चोरी कर उन्हें बिहार में बेच देते थे।

जानकारी रहे कि अभियुक्तों का विवरण में
रितेश गिरी पुत्र उमेश गिरी, निवासी सलेमगढ़ बाजार ,चंदन गोस्वामी पुत्र सुरेश गोस्वामी, निवासी सलेमगढ़ बाजार है,जिनके निशानदेही पर, तीन चोरी की मोटरसाइकिल और
₹370 नकद की बरामदगी हुई हैं। मुख्य अभियुक्त रितेश गिरी पर पहले से ही चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय के निर्देशन और चौकी प्रभारी महेश मिश्र के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सर्वजीत कुमार,आरक्षी नीतीश सिंह,आरक्षी जितेंद्र कुमार,आरक्षी आशीष यादव की टीम ने शानदार काम किया। उनकी तकनीकी समझ और त्वरित निर्णय क्षमता ने इस केस को जल्द सुलझाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

बोली पुलिस..!

चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेश मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि अभी मात्र दस दिन पहले भी प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय के अगुवाई में चोरी की तीन मोटर साइकिल के साथ तीन शातिर मोटर साइकिल चोरों को दबोचा गया था। अब अपराधियों के लिए बच निकलना आसान नहीं है। यक्ष एप जैसी आधुनिक तकनीक और पुलिस की मुस्तैदी के चलते अपराध पर लगातार शिकंजा कसता ही रहेगा।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking