News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोका निर्माण कार्य

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 14, 2023  |  7:25 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोका निर्माण कार्य

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री में ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क सड़क पुनर्निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया व कार्य को रोक दिया। मौके पर पहुंचे जेई ने सामग्री को लौटाते हुए मानक के अनुसार व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण माने।

उक्त ग्राम पंचायत में दो किमी लंबे पिच मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जाना है। जिसके क्रम में गुरुवार को गांव के मस्जिद से बसंतपुर चौराहा तक सड़क मरम्मत कार्य चल रहा था। हाटमिक्स प्लांट से आया गिट्टी व तारकोल का मिश्रण खराब पाए जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया।

सूचना पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के जेई जितेंद्र यादव ने दो ट्रकों पर लदे मिश्रण को वापस भेज दिया और गुणवत्तायुक्त सामग्री से कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बबलू सिंह, सुदामा गुप्ता, मुन्ना सिंह, मदन गुप्ता आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking