News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : दो जनपदों से इनामिया घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…कुशीनगर पुलिस ने पच्चीस हजार तो गोरखपुर पुलिस ने बीस हजार रुपए का रखा था ईनाम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 20, 2023  |  8:12 PM

372 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : दो जनपदों से इनामिया घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…कुशीनगर पुलिस ने पच्चीस हजार तो गोरखपुर पुलिस ने बीस हजार रुपए का रखा था ईनाम WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस के हाथ एक ऐसा वांछित अभियुक्त आया है,जिस पर गो बध अधिनियम के कुशीनगर जनपद के अतरिक्त गोरखपुर जनपद भी अभियोग पंजीकृत हैं। और वह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था,उसकी गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर पुलिस ने बीस हजार रुपए तो कुशीनगर पुलिस द्वारा पच्चीस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 से सम्बधित पच्चीस हजार रूपये के पुरस्कार घोषित वाँछित अभियुक्त छोटे उर्फ गफ्फार पुत्र हबीब निवासी सेमरा हर्दो टोला लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को उस समय गिरफ्तार किया गया,जब वह वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा था।

उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था तथा उक्त अभियुक्त थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर से भी बीस हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त है।

जरिए मुखबिर द्वारा यह सूचना प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय को हाथ लगी की तमकुहीराज ब्रिज के ऊपर एक संधिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है,सूचना पर विश्वास कर उप निरीक्षक बादशाह ,उप निरीक्षक सतीश कुमार, आरक्षी राजीव कुमार चौधरी ,का0 सचिन विश्वकर्मा ,का0 प्रमोद प्रसाद को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर उपरोक्त शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज राय कहते हैं:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उतर में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त की तलाश में पुलिस बल काफी समय से था,जिसके ऊपर पुरस्कार घोषित किया जा चुका था, लेकिन वह पुलिस से आंख मिचौली कर रहा था, लेकिन उसकी चलाकी नही चली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर गो वंश के तस्कर है। जिसके ऊपर गोरखपुर जिले में भी अभियोग पंजीकृत हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking