News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बीस हजार का इनामि अभियुक्त 1.575 किग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 13, 2022  |  4:21 PM

1,319 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बीस हजार का इनामि अभियुक्त 1.575 किग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त प्रयास से मंगलवार को बीस हजार रुपए का ईनामी हत्या के प्रयास के मामले मे वांछित अभियुक्त को दबोचने में कामयाबी हासिल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध मादक,द्रव्य पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना तमकुहीराज पुलिस और स्वाट टीम कुशीनगर द्वारा थाना क्षेत्र के टड़वा मोड़ ग्राम खुदरा के पास से हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित बीस हजार रुपये का इनामियां अभियुक्त अजीमुल्लाह पुत्र स्व0 आशिक मिया ग्राम लतवा मुरलीधर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.575 किग्रा0 (अवैध चरस कीमत लगभग 3,60000/- रु0) की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद गोरखपुर पुलिस द्वारा बीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1-274/21 धारा 307/419/420/473 भादवि0 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2-74/2019 धारा – 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 थाना खोरा बार जनपद गोरखपुर
3-301/2019 धारा 147/148/323/336/504/506 भादवि थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4-94/2022 धारा -8/22 NDPS Act थारा तमकुहीराज जनपद कुशीनगर

सफलता दिलाने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी कुमार राय, स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार शर्मा, उप निरीक्षक विकास राय , चौकी प्रभारी राजकुमार बरवार ,उ0नि0 संतोष कुमार सिह ,उपनि0 मुबारक अली खाँ ,स्वाट टीम कुशीनगर,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम ,का0 सचिन कुमार स्वाट टीम ,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम ,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 उमेश यादव ,हे0का0 अमित चौधरी,का0 रविकान्त ,का0 मानवेन्द्र चन्द्र थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking