News Addaa WhatsApp Group

गौ-तस्करी में संलिप्त पच्चीस हजार का इनामियां अभियुक्त को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 11, 2022  |  4:40 PM

947 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गौ-तस्करी में संलिप्त पच्चीस हजार का इनामियां अभियुक्त को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
  • 31 किग्रा0 अवैध गांजा व एक अदद मोटर साइकिल बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस के हाथ एक बडी कामयाबी आई हैं। पुलिस टीम ने पच्चीस हजार रुपए के पुरस्कार घोषित एक अभियुक्त को अवैध गांजा व एक अदद मोटरसाइकिल के साथ दबोचने में कामयाब हुई है, गिरफ्तार अभियुक्त गो वंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्त है।

जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा सरया खुर्द के पास से एक अदद मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट की एच0 एफ0 डिलक्स व 31 किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग 340000/- रु0) के साथ अंतर्जनपदीय इनामियां अभियुक्त इरशाद उर्फ लाली पुत्र अजीमुल्लाह सा0 लतवा मुर्लीधर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त के ऊपर जनपद कुशीनगर, गोरखपुर व वस्ती में गौ-तस्करी व अन्य मामलों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं जिसकी छानबीन की जा रही है। इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 92/22 धारा 8/20 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1.50/22 धारा 323/325/452/504/506 भादवि0 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2.55/22 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0 निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीगर
3.87/22 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0 निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीगर
4.89/22 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0 निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419/420468/471 भादवि0 थाना तमकुहीराज कुशीगर
5.मु0अ0स0 301/19 धारा 147/148/323/336/504/506 भादवि0 थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
6.489/17 धारा 363/366 भादवि0 थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
7.255/19 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 थाना कल्वारी जनपद बस्ती
8.138/21 धारा 174 ए भादवि0 थाना कल्वारी जनपद बस्ती
9.274/21 धारा 307/419/420443 भादवि0 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

कामयाबी दिलाने वाली टीम-

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय थाना तमुकहीराज ,निरीक्षक विनय कुमार सिह ,चौकी प्रभारी डिबनी राजकुमार बरवार , उ0नि0 बादशाह सिह,हे0का0 उमेश यादव ,हे0का0 अमित चौधरी ,का0 रविकान्त ,का0 मानवेन्द्र चौधरी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking