कुशीनगर । जिला के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरों ने मुख्य कस्बा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां बुधवार रात को थाना क्षेत्र के कस्बा तमकुहीराज के हरिहरपुर चौराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम को काटकर चोरों ने रुपए उड़ा लिए. मिली जानकारी के अनुसार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक का एटीएम काटकर चोरी हुई है, जिसमें अपराधी रुपए ले उड़े. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़े हुए हैं. पुलिस इस मामले को लेकर इसलिए ज्यादा परेशान है, क्योंकि हाल के दिनों में सबसे ज्यादा चोरी और अपराध के मामला इसी थाना क्षेत्र में सामने आया है जबकि पुलिस इसके रोक थाम में नाकाम साबित हो रही है.
एसबीआई के एटीएम काट कर कैश ले गए चोरः सबसे हैरानी की बात तो यह है कि चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एसबीआई बैंक के एटीएम काट कर रुपए अपने साथ लेकर चले गए. लेकिन पूरी रात पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.
पुलिस की कार्य प्रणाली और गस्त पर अब आम लोगो लगातार सवाल करने लगे हैं।
खबर पर अपडेट जारी है….
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…