News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: युनाइटेड कल्ब सिवान का ट्राफी पर कब्जा,तीन गोल से नेपाल (राष्ट्र) को हराया…रामराज आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 11, 2024  |  8:15 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: युनाइटेड कल्ब सिवान का ट्राफी पर कब्जा,तीन गोल से नेपाल (राष्ट्र) को हराया…रामराज आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच

तरयासुजान/कुशीनगर।नेहरु इण्टरमीडिएट कालेज तरयासुजान के मैदान में रामराज आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुकाबले मे युनाइटेड क्लब सीवान (बिहार) ने तीन गोल मार कर जलेशर फुटबॉल क्लब वीरगंज नेपाल (राष्ट्र ) को पराजित करते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

जानकारी रहे की मैच प्रारंभ से ही दोनो टीम के खिलाड़ी अपनी कला कौशल का प्रदर्शन रोचक रखा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अपनी टीम को विजय दिलाने के लिया मशकत करते रहे। वही तेज तर्रार फुटबॉल खेल का प्रदर्शन किया पर युनाइटेड क्लब सीवान (बिहार) के तरफ से खेल रहे चौदह नम्बर के जर्शी के नाइजिरियन खिलाडी ने तीन गोल मार कर नेपाल की टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया। लेकिन खेल के आखरी समय तक नेपाल की टीम अपने तरफ से मैच जीतने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ा, दोनो टीम की प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। वही सिवान के तरफ से खेल रहे तीन नाइजीरियाई खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बदौलत उन्हें मैन आफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया। मैच के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काट कर के खेल का शुभारंभ किया। मंचासीन गणमान्य अतिथियों ने टीमों के बीच पुरस्कार वितरित किये ।

इस दौरान उपेन्द्र यादव एस आई तरयासुजान, विकास तिवारी, प्रफुल्लन प्रसाद, के अलावा कमेटी के तरफ से राजेश सिंह, हरकेश रावत, गुड्डू अहमद, मुकेश गोड, नन्हे यादव, वसीम अहमद, राजू यादव, मुमताज अहमद, संतु ओझा,प्रमोद ओझा, सहाब्बूदीन एड, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

खेल का सफल संचालन एस बी इंटर कालेज के प्रधानचार्य संतोष मिश्रा ने अपने चीर परिचित शब्दो के साथ जादू भरी आवाज से किया । साथ ही इस प्रतियोगिता के आयोजक प्रताप राय ने फुटबॉल खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों को स्वागत के साथ मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking