रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने वर्तमान पेराई सत्र का 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खरीदे किये गन्ने का मूल्य 13 करोड़ 28 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है।
इस आशय की जानकारी प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने दी। प्रधान प्रबंधक ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। किसान भाई ताजा साफ सुथरा ही गन्ना चीनी मिल को सप्लाई करें।
उन्होंने किसानों से अपील किया कि अपने गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को ही करें ताकि अगामी सत्र में बेसिक कोटा बढ़ोत्तरी में लाभ मिल सके । प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…