News Addaa WhatsApp Group Join करें

त्रिवेणी चीनी मिल ने 25 फरवरी तक के खरीद किये गन्ने का किया भुगतान

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 4, 2025  |  6:34 PM

216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्रिवेणी चीनी मिल ने 25 फरवरी तक के खरीद किये गन्ने का किया भुगतान WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र के दौरान 19 फरवरी से 25 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का 12 करोड़ 63 लाख रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिया है। इस आशय की जानकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने जानकारी दी।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि किसानों का हित मिल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे ताजा व साफ-सुथरा गन्ना मिल को आपूर्ति करें‌ जिससे उनकी गन्ना आपूर्ति की गुणवत्ता बनी रहे और भविष्य में बेसिक कोटा बढ़ने का लाभ मिल सके।

उन्होंने बसंत कालीन गन्ने की बुआई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गन्ने की उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों CO-118, CO 15023,COLK 14201, COLK94184 प्रजातियों की बुआई करें। इसके अतिरिक्त गन्ने की फसल को रोगों से बचाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए अनुदान पर उपलब्ध ट्राइकोडर्मा का अनिवार्य रूप से प्रयोग की सलाह दी।इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय भी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking