रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने वर्तमान पेराई सत्र का 04 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक खरीद किये गन्ने का भुगतान 13 करोड़ 56 लाख रुपया किसानों के बैंक खातों में भेज दिया।
त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी और कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। उन्होंने आग्रह किया कि किसान भाई ताजा व साफ- सुथरा गन्ना चीनी मिल को सप्लाई करें।
उन्होंने किसानों से अपील किया कि अपने गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को ही करें। जिससे उनको बेसिक कोटा में बढ़ोत्तरी के साथ आगामी वर्षों में लाभ मिल सके। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…