कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को हुई दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल हीरा सिंह की टीम ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप मिश्रा पुत्र भगवती शरण मिश्रा, निवासी जवही हरवल्लभ, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज बोले.!
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि उक्त प्रकरण में पीड़ित पक्ष द्वारा लगभग आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष संदिग्ध अभियुक्तों के संबंध में जांच-पड़ताल जारी है। जांच पूर्ण होने के उपरांत अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…