News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: पांच पिकअप से सत्रह गोवंश के साथ पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2024  |  5:37 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पांच पिकअप से सत्रह गोवंश के साथ पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। मंगलवार को जिले की तरयासुजान पुलिस ने सत्रह राशि प्रतिबंधित गो वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए पांच पशु तस्करो को दबोचा है,जिसमे एक गैंगस्टर अभियुक्त है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

जिले में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी बाबूराम सिंह,आरक्षी पंकज यादव,आरक्षी विलास यादव,आरक्षी रवि राजभर,आरक्षी गौरव शाह, की टीम द्वारा सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास से पांच पिकप माल वाहक से तस्करी कर ले जायी जा रही 17 राशि गोवंशीय पशु (दस गाय व सात बछड़ा) बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चले की पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा यह सूचना हाथ लगी की हाईवे के रास्ते पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार के तरफ ले जाने वाले है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने टोल प्लाजा के आगे घेराबंदी किया जिसमे पांच माल वाहक पिकप से सतरह राशि गो वंश को मुक्त कराते हुए अनिल मांझी पुत्र विरजू मांझी सा0 करमनी गाजी थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार,मंदीप कुमार पुत्र भरत यादव सा0 सहलादपुर थाना मांझागढ जनपद गोपालगंज बिहार, अन्दीप यादव पुत्र रामजीत यादव सा0 खवाजेपुर थाना जादोपुर जनपद गोपलगंज, सुनील राय पुत्र सुरेन्द्र राय सा0 चौपथिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, दिनेश पुत्र मनभरन सा0 तरया सुन्दर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है।

यहां बताना लाजमी होगा की गिरफ्तार अभियुक्त सुनील राय पुत्र सुरेन्द्र राय का आपराधिक इतिहास है। जिसके ऊपर स्थानीय तरयासुजान थाना में चार गो तस्करी और पटहेरवा थाने में एक पशु तस्करी का अभियोग दर्ज है।साथ ही तरयासुजान थाना में गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त भी है।

स्थानीय पुलिस सुसंगत धारा में अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking