कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को एक किलो से अधिक अवैध गांजा और स्मैक मय मोटरसाइकिल के साथ उस समय पकड़ा है,जब वह सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर खड़े होकर किसी का प्रतिक्षा कर रहा था, जो पुलिस टीम को देख कर भागने का असफल प्रयास किया लेकिन दबोच लिया गया।
जनपद में चलाए जा रहे अवैध मादक,द्रव्य पदार्थों की बिक्री परिवहन निष्कर्षण के विरूद्ध अभियान के क्रम में को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा एक किलो 354 ग्राम अवैध गांजा व 11 पैकेट में पन्नी सहित 12 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक मोटरसाईकिल वाहन संख्या UP57BF3509 के साथ अभियुक्त मुन्ना प्रसाद पुत्र जीतन प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर को उस समय पकड़ा गया है,जब वह सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर खड़ा होकर किसी का प्रतीक्षा कर रहा था।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र,आरक्षी ब्रजेश यादव,आरक्षी विलास यादव की टीम क्षेत्र शांति बंदोबस्त भ्रमणशील थे की टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख कर भागने लगा,जिस पर पुलिस को शंका हुआ फिर पुलिस ने उसे दबोच लिया जमा तलाशी हुई तो उसके मोटर साइकिल की लिगाड में फसाए गए झोले से उपरोक्त अवैध गांजा,स्मैक बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…