News Addaa WhatsApp Group

Taryasujan News/तरयासुजान पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास किया विफल, 26 गोवंश पशु बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 15, 2023  |  8:10 PM

808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास किया विफल, 26 गोवंश पशु बरामद

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने कन्टेनर से गौवंशो की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों से पुलिस ने कुल 26 गोवंश पशु बरामद की है जिसने 07 मृत बरामद हुई है. यह तस्कर कन्टेनर से पशु तस्करी कर रहे थे. तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में लल्लन ढाबा के पास फिल्मी स्टाइल में कन्टेनर गाड़ी को छोड़ कर भाग रहे पशु तस्करो को खेत में लगभग 1 किलोमीटर तक दौड़कर पकड़ा.

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा लल्लन ढाबा बहादुरपुर के पास से एक कन्टेनर ट्रक संख्या UP 21 BN 7891 से बध हेतु तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 26 राशि गोवंशी पशु (19 राशि जीवित + 07 राशि मृत) की बरामदगी की गयी तथा मौके से दो शातिर पशु तस्करों इमरान पुत्र रईफ निवासी मोहल्ला कुरैशी नगलिया अकील थाना अलीमनगर जिला रामपुर उ0प्र0, उस्मान पुत्र कलुआ निवासी मोहल्ला कुरैशी नगलिया अकील थाना अलीमनगर जिला रामपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 43/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0अधि0 व 11(1)डी पशु क्रुरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान, उ0नि0 अवनीश कुमार सिंह थाना तरया सुजान, उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव थाना तरया सुजान, का0 विरेन्द्र सिंह थाना तरया सुजान, का0 वृजेश यादव थाना तरया सुजान, का0 सदानन्द पटेल थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर सम्मिलित रहे.

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking