News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: चौबीस घण्टे के अंदर इक्कीस राशि गो बंश के साथ सात पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 10, 2024  |  6:48 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: चौबीस घण्टे के अंदर इक्कीस राशि गो बंश के साथ सात पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में पशु तस्करों के विरुद्ध धाकड़ धवल की पुलिस द्वारा छेड़ी गई जंग में मात्र चौबीस घण्टे के अंदर तरयासुजान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ आई है। पुलिस टीम ने इक्कीस राशि प्रतिबंधित पशुओं को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए सात तस्करो को दबोचा है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव,आरक्षी पंकज यादव,आरक्षी ब्रजेश यादव,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता की टीम ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे बुधवार को सुबह सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास से एक मैजिक वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही चार राशि गोवंशीय पशु (दो गाय व दो बछड़ा) बरामद करते हुए वाहन पर सवार अभियुक्त गनेश यादव पुत्र जगदीश यादव साकिन राजपुर खास थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, रंजीत यादव पुत्र विरेन्द्र यादव साकिन नेवादा थाना गोपालगंज जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यहां बताना लाजमी होगा कि चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र की टीम ने मात्र चौबीस घण्टे में इक्कीस राशि पशुओं को तस्करो से मुक्त कराते हुए सात पशु तस्कर को दबोच कर धाकड़ धवल के अभियान में पंख लगाया है। मंगलवार मात्र चौबीस घण्टे पहले पांच माल वाहक पिकप से सत्रह राशि जानवरो के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया था।

बोले इंस्पेक्टर आशुतोष:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि किसी कीमत पर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी थाना क्षेत्र से नही होने दी जाएगी। इसके लिए एक योजना बना कर टीम भावना से मेरी टीम कार्य कर रही है,जिसका परिणाम चौबीस घण्टे का नतीजा है।यह अभियान आगे अनवरत जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking