खड्डा/कुशीनगर। 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षको ने मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय को मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक भर्ती में विगत दिनों हाईकोर्ट के डबल बेंच का आदेश आया जिसमें आरक्षित वर्ग को दोहरा आरक्षण का लाभ देते हुए पुरानी सूची को संशोधित करने का आदेश दिया गया जिसमे शिक्षको द्वारा यह अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि, यदि पुरानी सूची को संशोधित किया जाता है और दोहरा आरक्षण आरक्षित वर्ग को दिया जाता है तो अनारक्षित वर्ग के पूर्व में चयनित हजारो शिक्षको की नौकरी खतरे में पड़ सकती है जो कि विगत चार वर्षों से अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। चयन आरक्षण में सामान्य वर्ग को 29 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 45 प्रतिशत जबकि अनुसूचित वर्ग के लिए 25 प्रतिशत के नियमों का पालन किया गया है। कहा कि अधिकांश शिक्षक अपनी पुरानी नौकरी को छोड़ सेवा दे रहे हैं और दूसरी नौकरियों के लिए उम्र सीमा भी पार कर चुके हैं, अतैव जीवन अंधकारमय हो जाएगा।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।सम्मिलित शिक्षको में अनुराग पांडेय, आदर्श मिश्रा, अभिषेक पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, शिवा जी सिंह, प्रबल ठाकुर, चंद्रकांत दुबे ,आशीष मिश्रा प्रियांशु आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…