कुशीनगर/तरयासुजान । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को सकुशल तथा भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए सीमावर्ती उत्तरप्रदेश -बिहार पर स्थित प्रमुख कस्बा सलेमगढ़ में तरयासुजान पुलिस तथा केंद्रीय बल के संयुक्त जवानों नेफ्लैग मार्च किया।
बता दे विधानसभा चुनाव के छठे चरण में तीन मार्च को कुशीनगर जिले में चुनाव की तिथि घोषित हैं। इसी क्रम में पुलिस प्रमुख कुशीनगर के निर्देशन में तरयासुजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सलेमगढ़ कस्बा में मुकामी पुलिस टीम तथा जवानों ने फ्लैग मार्च करते हुए आमजन को सकुशल तथा भयमुक्त वातावरण में अपना मत देने, चुनाव में किसी तरह की बाधा को दूर करने तथा भयमुक्त होकर निष्पक्ष ढंग से मतदान करने का आमजन को संदेश दिया।
फ्लैग मार्च में चौकी बहादुरपुर प्रभारी धनन्जय कुमार राय, हेड कांस्टेबल विजली सिंह, आरक्षी वीरेंद्र सिंह, आरक्षी सन्दीप यादव, आरक्षी अभिषेक राय, आरक्षी रितेश यादव, आरक्षी गोपीनाथ, आरक्षी विलाश यादव मयफोर्स समेत सभी केंद्रीय बल के जवान मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…