News Addaa WhatsApp Group

प्रशासन ने ठाना है, हर घर-घर तिरंगा फहराना है; इंस्पेक्टर तरयासुजान के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 12, 2022  |  6:59 PM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रशासन ने ठाना है, हर घर-घर तिरंगा फहराना है; इंस्पेक्टर तरयासुजान के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा

कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी क्रम में जिले की तरयासुजान थाना में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सांय चार बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारत माता के जयकारों के साथ रैली का शुभारंभ थाना प्रांगण से शुरू हुआ।

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की आमजन में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरूकता के उद्देश्य से रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य देशप्रेम व आपसी सद्भाव के प्रति आम नागरिकों को जागृत करना है।

उक्त रैली को हर घर झंडा अभियान के तहत थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में कस्बा मार्केट एवं रिहायशी इलाकों में पैदल तिरंगा यात्रा निकाला गया एवं सभी क्षेत्रवासियों से अभियान को सफल बनाने हेतु अपने अपने घरों पर एक एक तिरंगा झंडा लगाने का अनुरोध किया गया इस तिरंगा पैदल मार्च में प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान राजेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम लाल निषाद ,चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह,उप निरीक्षक निरंजन राय उप निरीक्षक विपिन सिंह उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल मोहर्रिर अखंड प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव हेड ,कांस्टेबल कमाल अहमद हेड कांस्टेबल राजकुमार राय, कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार सिंह, सुनील यादव ,कांस्टेबल सुधीर महिला कांस्टेबल आस्था सिंह ,महिला कांस्टेबल रीता भारती आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking