उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board) ने 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती का ऐलान किया है। इसे अब तक की सबसे बड़ी भर्ती कहा जा रहा है। परीक्षा कब होगी? सिलेबस क्या होगा? भर्ती प्रक्रिया क्या होगी इसकी जानकारी जल्द सामने आ जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और भर्ती से जुड़ी हुई सभी जानकारियों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई को प्रकाशित कर दिया जाएगा. यूपी पुलिस में इतने बड़े स्तर पर भर्ती इतिहास में पहली बार होगी. जल्द ही इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत तक इसके लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले 37,757 पदों पर ही भर्ती निकलने की खबर सामने आई थी, , जिसके लिए कार्यदायी संस्था का ही चयन नहीं हो पाया था इस वजह से 10 महीने तक इसे लेकर कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी, लेकिन अब दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाई है, जिसके बाद जल्द ही अब 52,699 पदों पर भर्ती की बात सामने आ रही है। इस भर्ती के लिए 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, महिला और पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारिक शारीरिक मानदंडों को भी पूरा करना होगा।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…