News Addaa WhatsApp Group

खड्डा के पूर्व थानाध्यक्ष की कार सड़क के किनारे पेड़ से टकराई, इंस्पेक्टर गम्भीर रूप से घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 20, 2022  |  5:53 PM

1,532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा के पूर्व थानाध्यक्ष की कार सड़क के किनारे पेड़ से टकराई, इंस्पेक्टर गम्भीर रूप से घायल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा-पड़रौना मार्ग पर बुधवार की दोपहर खड्डा थाने के पूर्व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धनबीर सिंह की कार मठियां नहर के समीप सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में इंस्पेक्टर श्री सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस व स्थानीय थाने की पुलिस ने उनको किसी तरह से कार से बाहर निकाल इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहा ले गयी। जहां डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। गाड़ी इंस्पेक्टर धनवीर सिंह स्वयं चला खड्डा की ओर जा रहे थे।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

खड्डा थाने के पूर्व थानाध्यक्ष धनवीर सिंह किसी कार्यवश बुधवार की दोपहर अपने नीजी कार से खड्डा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे मठिया नहर से ज्योहीं आगे बढ़े तो उनकी आंख बंद हो गयी और कार पेड़ से टकरा कर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टायर तेज आवाज के साथ फट गया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच उनको बाहर निकालने का प्रयास किए। जानकारी होने पर सीओ संदीप वर्मा और प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंच घायल पूर्व एसएचओ को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उनके पीठ में गंभीर चोट होने की बात कही। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को गढ्ढे से बाहर निकलवा खड्डा थाने पर भेज दिया है। वहीं सीएचसी तुर्कहा से उन्हें इलाज के बाद डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है जहां से उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

संबंधित खबरें
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking