News Addaa WhatsApp Group

जिलाधिकारी ने खड्डा तहसील के कार्यालय, अभिलेख आदि का किया निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2023  |  6:30 PM

399 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी ने खड्डा तहसील के कार्यालय, अभिलेख आदि का किया निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर। कुशीनगर जिलाधिकारी रमेश रंजन शुक्रवार को खड्डा तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों का निरीक्षण करने के पश्चात विरासत, वसूली, कोर्ट में लम्बित वादों सहित समस्याओं के संबंध में एसडीएम व तहसीलदार से विन्दुवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

डीएम के निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी खड्डा द्वारा बताया गया कि खड्डा तहसील अंतर्गत कुल 100 ग्राम पंचायतें हैं तथा 30 लेखपालों के सापेक्ष 22 लेखपाल कार्यरत हैं उन्होंने आवासीय भवन के निर्माण के संबंध में पुछताछ की जिसके क्रम में बताया कि बताया गया कि टाइप 1, टाइप 2, टाइप 3, एवं टाइप 4, आवास बनना है।

तहसील की समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर कर्मचारियों की कमी बताई गई। इस क्रम में उन्होंने तहसील में अमीनो की कुल संख्या माह में कितने दिन कोर्ट चल रहा है लंबित वादों की संख्या तथा 2013-14 के लंबित वादों से संबंधित पत्रावली मांग कर जांच की गई। इसी प्रकार कंप्यूटराइज खतौनी दर्ज हुआ है कि नहीं इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बुकलेट का प्रोफार्मा सही कराने का निर्देश दिए जिलाधिकारी ने आर-6 एवं आर-9 रजिस्टर का निरीक्षण किया साथ ही 5 साल पुराने वादों की संख्या, तथा 5 साल से ऊपर के वादों की संख्या के बारे में जानकारी ली गई ।इसी क्रम में 1 साल के अंदर कितने वरासत दर्ज किए गए कितने का डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया, वरासत की संख्या कम होने पर तहसीलदार को फटकार भी लगाई गई। अमीनो की संख्या 05 बताए गए तथा अस्थाई रूप से 12 अमीन सीजनल बताए गए तथा बड़े बकायेदारों से वसूली हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मत्स्य पट्टे के संबंध में निर्देशित किया गया जिनका पट्टा का कार्यकाल पूर्ण हो गया है उसे दूसरे को आवंटित किया गया या नहीं इस संबंध में जानकारी मांगी गई तथा तहसील अंतर्गत तालाबों की संख्या, वृक्षारोपण, नालों, की संख्या की जानकारी लेने पश्चात बड़े तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लेखपाल तथा कानूनगो का सर्विस बुक का भी निरीक्षण किया गया तथा गार्ड फाइल में कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। मत्स्य पट्टे से प्राप्त आय के संबंध में जानकारी लेने पश्चात निर्देशित किया गया कि प्राप्त आय को संबंधित को शीघ्र स्थानांतरित कर दिया जाए ।वादों के निस्तारण की स्थिति पोर्टल पर अपडेट है कि नही इसकी भी जानकारी ली गयी। तत्पश्चात तहसील के पुराने भवनों का भी निरीक्षण किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव व अन्य सभी पटल सहायक उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking